नई दिल्ली, 27 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन में अब कुछ बदलाव आ रहे है। विद्या न सिर्फ अपने लुक पर घ्यान दे रही है बल्कि अपने स्वभाव में भी बदलाव कर रही है। विद्या अपने बिगडे रिश्तों पर वर्कआउट कर रही है। काफी पहले विद्या और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आपसी झगडा मीडिया की सुर्खियां बना था और बाद में दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी। इसके बावजूद दोनों की दोस्ती सामान्य नही हो पाई। लेकिन अब खबर है कि हाल ही में विद्या और मनीष एक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान काफी घुल मिलकर बातें कर रहे थे। लगता है कि विद्या और मनीष ने अपने तमाम मतभेद भुला दिए है, और फिर से अच्छे दोस्त बन गए है।