कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हाकी विश्वकप : भारत पहले दिन पाक से भिडेगा

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप शुरूआत धमाकेदार रहेगी जब 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले ही दिन मेजबान भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंध एफआईएच द्वारा जारी कार्यकम के अनुसार भारत शुरूआती दिन पूल बी के तीसरे मैच में पाकिस्तान का समना करेगा जबकि टूर्नामेंट के पहले मैच में स्पेन का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दिन का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
भारत इसके बाद दो मार्च को आस्ट्रेलिया से भिडेगा जबकि चार मार्च को उसे स्पेन का सामना करना है। भारत छह मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगा जबकि आठ मार्च को अपना अंतिम पूल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगा। ओलंपिक और विश्व चैम्पियन जर्मनी खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरूआत प्रतियोगिता के दूसरे दिन दक्षिण कोरिया के खिलाफ पूल ए मैच से करेगा।
इसी दिन न्यूजीलैड को कनाडा जबकि हालैड को अर्जेटीना से भिडना है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 11 मार्च जबकि फाइनल 13 मार्च खेला जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें