कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फ्रेंच सुपर सीरीज : साइना क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली। भारत की दिग्गज महिला खिलाडी साइना नेहवाल पेरिस में दूसरे दौर में प्युई यिन यिप पर आसान जीत के साथ फ्रेंच सुपर सीरीज बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने प्युई को 21-15, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला चीन की शीर्ष वरीयता वांग लिन से होगा। जिन्होंने बुल्गरिया की पेत्या नेदेलचेवा को 21-2, 21-8 से रौद दिया।
ज्वाला गु्ट्टा और वी दीजू की भारतीय मिश्रित युगल जोडी ने भी पिछडने के बाद वापसी करते हुए क्व्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ज्वाला और दीजू की छठी वरीयता प्राप्त जोडी ने डीन जार्ज तथा समंथा वाई की इंग्लैड की जोडी को 42 मिनट में 19-21, 21-10, 21-16 से हराया। ज्वाला और अश्विनी पोनप्पा को हालांकि महिला युगल में जिन मा और शियाओली वांग की चीन की जोडी के हाथों 18-21, 20-22 से शिकस्त झेलनी पडी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें