कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेल आयोजन स्थलों पर तैनात 20 पुलिसकर्मी निलंबित

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के विभिन्न खेल आयोजन स्थलों पर तैनात 20 पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता और डयूटी के दौरान ढिलाई बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया, ""कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। डयूटी के दौरान अनुशासनहीनता और ढिलाई बरतने और अकर्मण्यता के कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।""
गौरतलब है कि निलंबित किए गए 20 पुलिसकर्मियों में से आठ खेल गांव में, तीन अन्य आयोजन स्थलों पर तथा सात अन्य परिवहन और सुरक्षा में तैनात थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें