कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मप्र में स्वाइन फ्लू से अब तक 60 मौतें

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को तीन और मरीजों की मौत हो जाने के बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 60 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रदेश में एच1एन1 से पीçडतों की संख्या 247 हो गई है। वहीं भोपाल में दो और इंदौर में एक मरीज की मौत हो जाने से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इस बीमारी से अब तक भोपाल में 27, इंदौर में 20, जबलपुर में नौ, ग्वालियर में तीन और हरदा में एक मरीज की मौत हो चुकी है।
नौ नए मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट एच1एन1 पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि पिछले दो माह की अवधि में 626 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 247 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच 83 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 19 की हालत गंभीर बनी हुई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें