कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खाद्य महंगाई दर घटकर 16.23 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। देश में खाद्य महंगाई दर 22 मई को समाप्त हुए सप्ताह में पिछले साल की इसी की अवधि के 16.49 प्रतिशत से घटकर 16.23 प्रतिशत हो गई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर जारी आंक़डों के मुताबिक खाद्य और गैर खाद्य पदार्थो के दोनों वर्ग में महंगाई दर आलोच्य सप्ताह के दौरान 0.1 प्रतिशत घटी है। ईधन की महंगाई दर पिछले साल के इसी सप्ताह के 12.33 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 12.08 प्रतिशत हो गई। प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर 15.9 प्रतिशत रही है जबकि पिछले साल के इसी सप्ताह में यह दर 16.19 प्रतिशत थी। 22 मई को समाप्त हुए सप्ताह में पिछले साल के इसी सप्ताह में विभिन्न खाद्य पदार्थो में महंगाई की दर निम्नानुसार रही है-

-दालें: 33.14 प्रतिशत -दूध: 21.12 प्रतिशत -फल: 13.85 प्रतिशत -चावल: 7.27 प्रतिशत -अनाज: 5.88 प्रतिशत -गेहूं: 4 प्रतिशत -आलू: (-) 32.71 प्रतिशत -प्याज: (-) 17.24 प्रतिशत अप्रैल महीने में महंगाई की दर 9.59 प्रतिशत रही है। महंगाई में गिरावट की दर सरकार की उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई है।

गुरूवार को आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने कहा कि महंगाई दर ब़डी समस्या है और केंद्रीय रिजर्व बैंक को इससे निपटने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि के नीतिगत कदम उठाने की आवश्यकता है। संगठन ने कहा, ""इस जोखिम को कम करने के लिए 2010 और 2011 में मौद्रिक सख्ती के कदम उठाने की आवश्यकता है।"" देश में मानसून की बारिश अगले महीने से शुरू होने वाली है। देश में खेती योग्य जमीन का 60 फीसदी हिस्सा वर्षा पर निर्भर है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिसंबर तक महंगाई कम होने के बयान पर विपक्षी दलों ने उन पर निशाना साधा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें