नई दिल्ली। चीन के गुआंगझो शहर में 12 नवम्बर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारत अब तक का सबसे ब़डा दल भेजेगा। इसमें 609 खिल़ाडी शामिल होंगे। बारह से 27 नवम्बर तक चलने वाले एशियाई खेलों में 249 महिलाएं देश का 35 विभिन्न खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगी।
गौरतलब है कि इसके पहले दोहा एशियाई खेलों में भारत ने 432 खिलाç़डयों के दल को भेजा था। जिन्होंने 31 स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर कुल 53 पदक अपनी झोली में डाले थे। इनमें 10 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल थे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा, ""पिछले कुछ सालों से ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाç़डयों के सफलता हासिल करने से मैं बेहद खुश हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे खिल़ाडी एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे व खेल प्रेमियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।""
भारत ने दिल्ली में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 पदकों पर कब्जा किया था। कलमाडी ने कहा कि इससे प्रोत्साहित खिल़ाडी चीन में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ""हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की शानदार सफलता से हमारे खिलाç़डयों में आत्मविश्वास आएगा, जहां भारतीय खिलाç़डयों ने 38 स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड कायम किया है। वे एशियाई खेलों में मिलने वाली विभिन्न चुनौतियों को लेकर जागरूक हैं और सबसे अच्छा करने का प्रयास करेंगे।"" चीन जाने वाले भारतीय दल में 127 कोच, 44 प्रबंधक, आठ चिकित्सक सात फिजियोथेरेपिस्ट, छह मसाज करने वाले, नौ तकनीकी अधिकारी, 12 अधिकारी, छह सरकारी पर्यवेक्षक (एथलेटिक्स, साइकलिंग, कबड्डी, रोइंग, निशानेबाजी और कुश्ती ), भारतीय खेल प्राधिकरण के पांच और 10 अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
भारत समाचार
एशियाई खेल : भारत अब तक का सबसे ब़डा दल भेजेगा





















