श्रीलंका से मिला धन क्रिकेट टीम पर हमले के लिए: गिलानी
Sep 7, 2009 4:09 AM
इस्लामाबाद, 7 सितंबर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का कहना है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने उन्हें बताया है कि लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकी हमले के लिए धन श्रीलंकाई तत्वों ने मुहैया कराया था। गिलानी ने कहा कि उन्होंने राजपक्षे से आतंकियों को अर्थिक मदद देने वाले के बारे में और जानकारी देने को कहा है। जिसमें इस संबंघ में जांच के लिए पाकिस्तान का एक दल श्रीलंका भेजा जा सके। गिलाने ने रविवाद को संवाददाताओं को बताया कि लीबिया में राजपक्षे में मुझसे कहा कि उन्हें कुछ ऎसे सुराग मिले है कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले के लिए श्रीलंका से ही रकम भेजी गई। राजपक्षे को इशारा लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की तरफ था। इस साल 3 मार्च को लाहौर में स्टेडियम जा रही श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में श्रीलंका टीम के छह खिलाडी घायल हो गए थे। गिलानी ने यह भी कहा कि पाक सरकार देश से आतंकवाद को जड से खत्म करने के लिए दीर्घकालिक और बहुआयामी रणनीति लागू कर रही है।