लंदन। फिल्म द ब्राइड ऑफ फ्रैंकेनस्टकेन का पोस्टर इतिहास में दुनिया के सबसे महंगे पोस्टर के रूप में दर्ज होने जा रहा है। साथ ही इस हफ्ते इस पोस्टर की नीलामी की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पोस्टर एक हॉरर फिल्म का है जो कि 1935 में अमेरिका में रिलीज हुई थी। माना जा रहा है कि नीलामी में इसकी बोली करीब तीन करोड रूपए से भी ऊपर लेगेगी। इससे पहले सबसे महंगे पोस्टर का खिताब फिल्म मेट्रोपोलिस के पास था। मेट्रोपोलिस फिल्म का पोस्टर वर्ष 2005 में तीन करोड रूपए में बिका था।
भारत समाचार
दुनिया का सबसे महंगा फिल्म पोस्टर होगा नीलाम





















