कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत को राष्ट्रीय राजमार्गो के विकास के लिए विश्व बैंक कर्ज देगा

न्यूयॉर्क 18,सितम्बर। भारत को राष्ट्रीय राजमार्गो के विकास के लिए विश्व बैंक 3 अरब डॉलर का कर्ज देने को तैयार हो गया है। इस रकम का इस्तेमाल 6,372 किमी के एक लेन वाले राजमार्ग को दो लेन वाले राजमार्ग में बदलने के लिया किया जाएगा। भारत में एक लेन वाले राजमार्गो की कुल लंबाई 19,702 किमी है। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री कमलनाथ ने बताया,"विश्व बैंक ने हमें पहली बार सूचित किया है कि वह फंड की कमी को पूरा करने और हमारे नए प्रोजेक्ट के लिए 50 फीसदी फंड मुहैया करने को इच्छुक है"। नाथ ने देश में 18,00 किमी लंबे एक्सप्रेस निर्माण करने की घोषणा भी की। कमलनाथ ने कहा कि इस परियोजना में भागीदारी के लिए कर्ज, इक्विटी और पेंशन फंड को आमंत्रित किया जा रहा है। इस परियोजना में निजी सेक्टर की तरफ से करीब 12 अरब डॉलर का निवेश किया जाना है। अगले कुछ साल में सडक परियोजना मे करीब 80 अरब डॉलर के निवेश की संभावना है। इसमें निजी सेक्टर की तरफ से अनुमानित तौर पर 45 अरब डॉलर का निवेश होना है। इस तरह भारत की सडक परियोजना दुनिया भर में निजी-सार्वजनिक साझेदारी से बनने वाली सबसे बडी परियोजना हो जाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें