कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

डूसू चुनाव में एबीवीपी का परचम

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी के क्रमश: जितेंद्र चौधरी, प्रिया डबास और नीतू डबास विजयी रहे। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के खाते में मात्र एक सीट आ पाई है। संयुक्त सचिव पद के लिए एनएसयूआई के अक्षय कुमार चुने गए हैं। डूसू के लिए शनिवार को हुए चुनाव में 40 फीसदी मतदान हुआ था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सविच के चार पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए ख़डे थे। गौरतलब है कि पिछले साल एबीवीपी और एनएसयूआई के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो जाने के बाद डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें