रांची। झारखण्ड के शहर धनबाद से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए शीघ्र ही एक वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन की शुरूआत की जाएगी।
धनबाद रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया, ""धनबाद से कोलकाता के लिए शीघ्र ही पूर्ण रूप से वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन शुरूकी जाएगी। इसके डिब्बे यहां पहले ही पहुंच चुके हैं।"" अधिकारी ने बताया कि ट्रेन शुरू होने की तिथि और टिकट दरों की घोषणा जल्द की जाएगी। यह घनबाद से कोलकाता की दूरी चार घंटे में तय करेगी। कुमार के मुताबिक धनबाद और कोलकाता के बीच इस डबल डेकर रेलग़ाडी सेवा को वर्ष 1997 तक "कोलफील्ड एक्सप्रेस" नाम से चलाया गया था। इस रेलग़ाडी के डिब्बों का निर्माण भारत में न होने से इस सेवा को बंद करना प़डा था। अब डिब्बों का निर्माण पंजाब के कपूरथला में ब़डे पैमाने पर हो रहा है।





















