कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीलंका को तीसरा झटका

कोलंबो, 12 सितंबर। आज प्रेमदासा स्टोडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका तीन विकेट के नकसान पर 106 रन बनाये है। श्रीलंका का पहला विकेट ईशांत शर्मा ने दिलशान (23) का लिया। दिलशान ने 27 गेंदों पर 23 रन बनाये जिसमें चार चौथे भी शामिल है। दूसरा विकेट यूसुफ पठान ने जयवर्घन (17) के रूप में लिया। जयवर्घन ने 24 गेंदों पर 17 रन बनाये जिसमें दो चौथे भी शामिल है। तीसरा विकेट कप्तान कुमार संगकारा (5) का हरभजन सिंह ने लिया। संगकारा ने 14 गेंदों पर 5 रन बनाये। इस समय श्रीलंका टीम का कुल स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। कल के मैच में आशीष नेहरा की अगुवाई वाले तेज आक्रमण और युवराज सिंह की घीमी गेंदों के कहर से न्यूजीलैड को सस्ते में समेट दिया। भारत ने 57 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट की आसान जीत के साथ काम्पैक कप त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में जगह बनायी। न्यूजीलैड अपने दोनो मैच खोेकर श्रृंखला से बाहर हो गया है। श्रीलंका ने पहले मैच में न्यूजीलैड टीम को 97 रन से हराया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें