कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आरती छाबडिया ने दस तोला के लिए बढाया वजन

नई दिल्ली। अभिनेत्री आरती छाबडिया को आने वाली फिल्म "दस तोला" में गांव की गोरी दिखने के लिए पांच किलो वजन बढाना पडा। फिल्म में वह मनोज वाजपेई के साथ दिखेगे।
इसके पहले "शूटआउट एट लोखंडवाला" में एक बार डांसर की भूमिका निभाने वाली आरती ने कहा कि इस भूमिका में उन्हें पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग दिखना था। आरती ने बताया कि मैने फिल्म की शूटिंग के दौरान पांच किलो वजन बढाने के लिए खूब चावल और मछली खाई। फिल्म में मैने जिस लडकी स्वर्णलता की भूमिका निभाई है, वो खास गांव की लडकी है। हालांकि आरती अब दोबारा व्यायाम करके अपना पुराना रूप पाने की कोशिश मे जुटी हुई है। आगामी 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में वाजपेई के अलावा सिद्धार्थ मक्कड, गोविंद नामदेव, असरानी, निनाद कामथ, भारती अचरेकर और नवोदित पल्लवी शारदा दिखेगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें