भारत समाचार
नंबर वन रहे, भारत ,धोनी और गंभीर

भारत ने दिसम्बर के शुरू मे श्रींलका को तीन टैस्टो की श्रृंखला मे 2-0 से हराकर दक्षिण अफ्रिका से नम्बर एक का सिहासन छीन लिया भारत ने पिछले 14 महीनों मे आस्टे्रलिया न्यूजीलैउड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमो कोएक कामयाबी हासिल की टैस्ट टीम के नम्बर एक रहने के अलावा कप्तान धोनी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के वार्षिक पुरस्कार समारोह मे वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाडी चुने गए धोनी को इसके साथ ही आईसीसी की विश्व टैस्ट और एक दिवसीय टीमो का कप्तान भी धोषत किया गया।
धोनी 2009 मे वनडें मे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे धोनी पूरे वर्ष आईसीसी की वनडे रैंकिग मे भी नम्बर वन बल्लेबाज रहे बाए हाथ के बल्लेबाज गंभीर भी आईसीसी की टैस्ट रैंकिग मे नम्बर वनबल्लेबाज है उन्हें आईसीसी पुरस्कारों वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषिंत किया धोनी सचिन तेदुलकर और गंभीर को आईसीसी की टैस्ट एकादश मे शमिल किया जबकि धोनी वीरेन्द्र सहवाग और युवराज सिंह को आईसीसी की एकदिवसीय टीम मे जगह मिली टीम इंडिया 2009 मे अपराजित रहने वाली एकमत्र टीम रही उसने छह टैस्टो मे से तीन जीते अर तीन ड्रा रखे भारत के मुकाबले अन्य टीमो को देखा जाए तो नम्बर एक ताज गंवानेवाले दक्षिण अफ्रिका ने छह टैस्टो मे से मात्र एक जीता ओर चार हारे दक्षिण अफ्रिका करे साल के अत मे इगंलैड डरबन मेदूसरे टैस्ट मे एक पारी और 98 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पडा।
दक्षिण अफ्रिका की इस शर्मनाक हार का मतलब है कि भारत की नम्बर एक पोजीशन को फिलहाल कोई खतरा नही है यदि दक्षिण अफ्रिका इंग्लैड से चार मैचों कीयह श्रृंखला 2-0 से जीतता तो वह फिर नम्बर एक बन सकता था लेकिन दूसरा टैस्ट हारने के बाद यह मौका उसके हाथ से निकल चुका है ।




















