कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हाइकोर्ट प्रशासन ने की परीक्षा रद्द करने की घोषणा, कल से काम पर लौटेंगे वकील

जयपुर। एडीजे भर्ती परीक्षा में धांधलियों के विरोध में आखिरकार वकीलों की जीत हुई और हाइकोर्ट प्रशासन ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय दे दिया गया। मंगलवार देर रात हाइकोर्ट प्रशासन ने एडीजे परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।
घोषणा के साथ ही प्रदेश के वकीलों में खुशी की लहर दौड गई। डिस्ट्रिक्ट बार में वकीलों ने आतिशबाजी की और ढोल बजाकर अपनी खुशी और जीत का इजहार किया। वकीलौं का कहना है कि यह न्याय की जीत है। आंदोलनकारी वकील गुरूवार से अपने काम पर लौटेगे। गौरतलब है कि एडीजे परीक्षा में धांधलियों का आरोप लगाते हुए प्रदेश के वकीलों ने पिछले 27 दिनों से अदालतों में न्याययिक कार्यो का बहिष्कार करते हुए आंदोलन छेड रखा था। जोधपुर के वकीलौं ने मंगलवार रात को ही हडताल वापस लेने की घोषणा कर दी थी। लेकिन जयपुर के वकीलौं ने हडताल वापसी की घोषणा आज सुबह की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें