कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आश्चर्य

सोमनाथ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई अंतरिम रोक के फैसले पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने यहां शनिवार को आशा जताई कि सर्वोच्चा अदालत अगले सप्ताह इलाहाबाद हाईकोर्ट को आगे बढ़ने के लिए कहेगी। इसी के साथ आडवाणी ने आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे शांति बनाए रखे और अदालत का सम्मान करें। आडवाणी यहां प्रसिद्ध सोमनाथ के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। गौरतलब है कि आडवाणी ने बीस साल पहले यहीं से अयोध्या के लिए रथयात्रा की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा, मैं देश की न्याय प्रणाली की कद्र करता हूं, मगर जब जनता अयोध्या पर फैसले का इंतजार कर रही है, केस के पक्षकार भी फैसला चाहते हैं, उस हालत में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मेरी समझ से बाहर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें