भारत समाचार
भारत-रूस व्यापार से बाहर होगा डालर

वर्ष 1991 में दोनों के बीच व्यापार का स्तर 5 अरब डालर (करीब 233 अरब रूपये) पर था। बैंक ऑफ रशिया की ताजा विज्ञçप्त में कहा गया कि दोनों देशो के केंद्रीय बैंक भारत और रूस के बीच होने वाले कारोबार में राष्ट्रीय मुद्राओं के प्रयोग की संभावना का अध्ययन करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्षों ने मास्को में इस विषय पर चर्चा की। बैंकिंग एवं वित्तीय मामलों पर चर्चा के लिए स्थापित कार्यदल की 15वीं बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया गया।



















