कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उल्फा के दो उग्रवादी गिरफ्तार

गोलाघाट। असम के गोलाघाट जिले से उल्फा के दो उग्रवादियों और संगठन के एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को धनसिरी सब डिवीजन के बोरपाथर क्षेत्र से अनिल बरूआ के घर से गिरफ्तार किया।

बरूआ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उग्रवादियों की पहचान संगठन की 28 वी बटालियन के बसंत कोनवार उर्फ हिरक गोगोई और बंदिता फूकन उर्फ कराबी उर्फ माया के रूप में हुई है। गिरफ्तार लोगों से एक मोबाइल फोन चार सिम कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद हुए है। माना जाता है कि इन लोगों ने वर्ष 2008 में म्यामां में हथियारों का प्रशिक्षण लिया। तीनों को सारूपातर सब डिविजन के सब डिविजनल ज्यूडिशियन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें