भारत समाचार
संघ व अमरीका बिग़ाड रहे हैं भारत-चीन संबंध

जिनके हाथों में विश्व अर्थव्यवस्था की बागडोर है, उनके लिए भारत और चीन के बीच विवाद और संघर्ष से बेहतर कुछ और नहीं होगा। माकपा महासचिव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर उनके उस बयान के लिए निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन और बांग्लादेश विस्तारवादी रवैए के साथ भारत के लिए समस्याएं ख़डी कर रहे हैं। करात ने कहा कि देश का दक्षिणपंथी ध़डा चीन से खतरे की बात को बढ़ावा दे रहा है। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि अमरीका से गहरे सामरिक एवं सैन्य संबंधों की अनकही जरूरतों को बढ़ावा देने के साथ ही चीन के खिलाफ अधिक रक्षा तैयारियों की बात की जाए।




















