कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एयर इंडिया और सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसिज में करार

कोलकाता। एयर इंडिया और सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसिज (एसएटीएस) ने 50:50 प्रतिशत के संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए हैं, जो बेंगलुरू और हैदराबाद स्थित उनके तीन मौजूदा जमीनी और कार्गो सुविधाओं को संयुक्त करेगा।
एयर इंडिया की एक प्रेस विज्ञçप्त में शनिवार को कहा गया कि नई कंपनी का नाम एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसएटीएस) होगा। एयर इंडिया ने सितंबर 2008 में एसएटीएस को भारत में जमीनी सुविधाओं का साझेदार चुना था। इससे पहले दोनों कंपनियों ने मार्च और मई 2008 में नए हवाई अड्डों के खुलने के बाद हैदराबाद और बेंगलुरू में जमीनी और कार्गो सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए तीन अलग-अलग समझौते किए थे।
एआईएसएटीएस के निगमन का काम अगले महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। विज्ञçप्त के अनुसार एयर इंडिया और एसएटीएस दोनों एआईएसएटीएस के बोर्ड में तीन-तीन सदस्यों की नियुक्ति करेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें