कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर को विमान सेवाएं तीन दिन के लिए स्थगित

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से भ़डकी हिंसा को देखते हुए श्रीनगर आने-जाने वाली सभी विमान सेवाओं को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद उ़डान स्थगित करने का फैसला किया गया। समीक्षा में पाया गया कि यहां से 32 किलोमीटर दूर स्थित अवंतीपुर वायुकमान तक विमान कर्मचारियों और यात्रियों को लाना और ले जाना सुरक्षित नहीं है। श्रीनगर की उ़डानों को शहर के हवाई अड्डे पर जारी मरम्मत कार्यो के मद्देनजर गत तीन सितंबर से अवंतीपुरा की तरफ मो़ड दिया गया था। राज्य के एकमात्र असैनिक हवाई अड्डे पर मरम्मत का कार्य 15 सितंबर तक पूरा हो सकेगा। इस बीच, अवंतीपुरा वायुकमान पर तैनात वायुसेना अधिकारियों ने राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था के मद्देनजर स्पाइस जेट के एक विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी। यह विमान वापस दिल्ली लौट गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें