कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार नाव दुर्घटना : मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा (लीड-1)

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के ब्रrापुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी की एक सहायक नदी (भांग़ड) में एक नाव के डूब जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने नौ लोगों के मरने की पुष्टि की है। इस बीच दुर्घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कराने एवं मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव व्यास जी ने  बताया कि इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को विभााग द्वारा एक-एक लाख रूपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच करवाने का भी आदेश दिया है। इस बीच राहत एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार की देर शाम कुछ लोग दियारा क्षेत्र से काम कर नाव पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी बीच नदी में जाकर नाव पलट गई। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दल्लीपुर और मानिकपुर सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। बक्सर जिले के पुलिस अधीक्षक यू$ पी$ सिंह ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार 15 शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में करीब 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोज गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से कराई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस नाव में करीब 80 लोग सवार थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें