कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुम्बई में विमानों में हल्की टक्कर, यात्री सुरक्षित

मुम्बई। मुम्बई हवाई अड्डे पर शनिवार त़डके दो निजी विमानन कम्पनियों केविमान आपस में टकरा गए। अधिकारियों की मुताबिक यह टक्कर मामूली थी और इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस के विमानों में होने वाली टक्कर मामूली थी। यह हादसा त़डके 2 बजे के आसपास हुआ। अधिकारी के मुताबिक यह हादस उस समय हुआ जब मुम्बई से मस्कट जाने वाला जेट एयरलाइंस का एक विमान उ़डान भरने की तैयारी कर रहा था। जेट विमान के पंखे से समीप ख़डे किंगफिशर के विमान को हल्की टक्कर लगी थी। अधिकारी ने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। विमान को कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें