नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अब फिल्मों में काम नहीं करेगी। सूत्रों के अनुसार, काजोल अब अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती है।
गौरतलब है कि काजोल ने हाल ही में एक पुत्र को जन्म दिया है। काजोल और अजय देवगन ने अपने इस नवजात पुत्र का नाम युग रखा है। उन्हें पहले से ही 5 साल की एक बेटी है जिसका नाम न्यासा है। सूत्रों के अनुसार, अब तक विविध आयामी भूमिकाएं करने वाली काजोल किसी फिल्म में काम नहीं करेगी क्योंकि वह पूरा ध्यान अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर देना चाहती है।
भारत समाचार
अब फिल्मों में काम नहीं करेगी काजोल!





















