कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

12वें मुंबई फिल्म महोत्सव में महिला जूरी

मुंबई। मुंबई फिल्म महोत्सव के 12वें आयोजन के लिए विजेताओं का चयन करने वाली जूरी में इस बार सिर्फ महिलाएं होंगी। जूरी में शामिल प्रख्यात महिला कलाकारों में ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्मकार जेनी कैम्पियन से लेकर भारतीय अभिनेत्री-फिल्मकार सुहासिनी रत्नम जैसी हस्तियां शामिल होंगी।

रिलायंस बिग पिक्चर की पहल पर यह आठ दिवसीय महोत्सव 21 अक्टूबर से शुरू होगा। कैम्पियन की फिल्म "पील" को 1986 के कांस फिल्म महोत्सव में "गोल्डन पाम" पुरस्कार मिला था जबकि उनकी फिल्म "द पियानो" (1993) को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का ऑस्कर मिला था। उन्होंने "इन द कट" और "ब्राइट स्टार" जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। जूरी में कैम्पियन के साथ चार और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मकार शामिल होंगी। इनमें ब्रिटिश फिल्मकार तान्या सेघातचिएन, ईरानी फिल्मकार समीरा माकमालबैफ, दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री यून जीयोंग-ही और सुहासिनी रत्नम शामिल हैं। तान्या ने "हैरी पॉटर" श्रृंखला की प्रथम चार फिल्मों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। "मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग पिक्चर्स" मुंबई फिल्म महोत्सव का आयोजनकर्ता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें