कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फिल्मों में बढती भद्दी गालियों पर पीपली लाइव को नोटिस

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हिन्दी फिल्म पीपली लाइव, ओंकारा, गंगाजल तथा बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में अपशब्दों के इस्तेमाल के विरूद्ध दायर याचिका पर फिल्म सेंसर बोर्ड तथा निर्माता निर्देशकों को कल नोटिस जारी किए।
न्यायमूर्ति उमानाथ सिंह और न्यायमूर्ति वी.के. दीक्षित की खण्डपीठ ने इस संबंध में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान नोटिस जारी किए। याचिका में कहा गया कि पीपली लाइव, ओकांरा, बैडिट क्वीन, गंगाजल जैसी फिल्मों में अपशब्दों का प्रयोग किया गया इसलिए इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। इस प्रकार की फिल्में को फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा प्रसारित करने को प्रमाणपत्र ही जारी नहीं करना चाहिए था। ऎसी फिल्मों से समाज पर बहुत बुरा असर पडेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें