कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोरियन ग्रां पी अभ्यास में अव्वल रहे हेमिल्टन

योनगाम (दक्षिण कोरिया)। ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन ने कोरियन ग्रां पी के लिए तैयार नवनिर्मित फार्मूला वन ट्रैक पर शुक्रवार को आयोजित अभ्यास सत्र में पहला स्थान हासिल किया।

दो सप्ताह पहले तैयार किए गए इस 5.62 किलोमीटर के ट्रैक पर मैक्लारेन-मर्सीडीज के चालक हेमिल्टन ने एक मिनट 40.887 सेकेंड में एक लैप (ट्रैक का एक चक्कर) पूरा किया। रेनॉ टीम के राबर्ट कूबिका हालांकि हेमिल्टन से थो़डे पीछे ही रहे। कूबिका ने हेमिल्टन से 0.081 सेकेंड अधिक समय लिया। इस सत्र में चैम्पियनशिप की दौ़ड में सबसे आगे चल रहे मार्क वेबर निराशाजनक तौर पर सातवें स्थान पर रहे जबकि सात बार के चैम्पियन माइकल शुमाकर को भी यह टै्रक रास नहीं आई। शुमाकर ने छठा स्थान हासिल किया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें