कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बदल रहे है बैंको के प्रतीक चिन्ह

नई दिल्ली। कई अन्य कारणों के अलावा ब्रांड की सुलभ याददाश्त और नई पीढी के ग्राहकों को अपनी ओर आकçष्ाüत करने के लिए कुछ बैंकों ने हाल के वर्ष में अपने प्रतीक चिन्ह (लोगो)को बदला हैं। ओ टी लेपचा और कलराज मिश्र द्वारा पूछे गये प्रश्नों के लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीना ने राज्ससभा को बताया कि सरकारी क्षेत्र के चार बैंकों नामत: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया केनरा बैंक ऑफ बडौदा और आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने हाल ही में अपने प्रतीक चिन्ह बदले हैं। तथापि पिछले तीन वर्ष में केवल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक ने ही अपने प्रतीक चिन्ह बदले हैं। उन्होंने बताया कि प्रतीक चिन्ह बदलने के बैंकों द्वारा दिये गये कारणों में अन्य के साथ-साथ बाजार की आवश्यकता पूरी करना ब्रांड की सुलभ याद्दाश्त नई पीढी के ग्राहकों को आकçष्ाüत करना और अपनी सभी पणधारकों के लिये मूल्य उचित सृजित करना शामिल हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें