कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुम्बई में 200 साल पुरानी प्राचीन सुरंग का पता चला

मुंबई। दक्षिण मुंबई में स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस परिसर में एक ऎसे सुरंग का पता चला है, जिसे समझा जाता है कि यह 200 साल पुराना होगा। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी।महाराष्ट्र डॉक सेवा के महानिदेशक आभा सिंह ने कहा कि यह सुरंग दक्षिण मुम्बई के कुलाबा की ओर बढ़ती है। समझा जाता है कि यह बच भागने का एक प्राचीन रास्ता है। सिंह ने   बताया, हमने जो देखा उसके अनुसार यह एक बहुत ही सुव्यवस्थित रास्ता है, जो जमीन में लगभग 20 फुट नीचे है।
बारिश के कारण यह मिट्टी से भरी हुई है।"" यद्यपि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह सुरंग कब बनी थी, लेकिन कुछ मीटर की दूरी पर पाई गई एक अन्य सुरंग लगभग 160 वर्ष पुरानी है। बृहन्मुम्बई नगर निगम के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि यह कोई पुराना जल निकासी का रास्ता नहीं है। ""यह वाकई में एक सुरंग है और आpर्यजनक रूप से अच्छी हालत में भी है।"" भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इस सुरंग के आकलन में जुटा हुआ है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें