कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

छत्तीसगढ़: दिसंबर में शुरू होगा नया बिजली संयंत्र

रायुपर। छत्तीसगढ़ के सिपत गांव में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की 660 मेगावाट की तीन नई इकाइयों में से एक में दिसम्बर से उत्पादन शुरू हो जाएगा।

कम्पनी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, ""राज्य में एनटीपीसी की कुल 1,980 मेगावाट की सिपत विस्तार परियोजना की 660 मेगावट की पहली इकाई दिसम्बर से चालू हो जाएगी जबकि दूसरी इकाई मार्च 2011 में चालू होगी।"" बिलासपुर जिले में सिपत संयंत्र से 1,000 मेगावाट की बिजली उत्पादित होती है। कम्पनी ने अतिरिक्त रूप से 1,980 मेगावाट और उत्पादन के लिए तीन नई इकाइयों की योजना बनाई है। जिनमें एक इकाई की उत्पादन क्षमता 660 मेगावाट है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें