नई दिल्ली। केयर्न इंडिया पर कब्जा करने के अपने प्रयासों में अगर वेदांता समूह सफल हो जाता है तो इसके मालिक अबरपति अनिल अग्रवाल किसी बिजनेस हाउस को प्रमोट करने वाले सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे। अगर ऎसा होता है वह मुकेश अंबानी को भी पीछे धकेल देंगे। काफी टाइम से मुकेश ही इस लिस्ट में सर्वोच्च स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। अनिल अग्रवाल एनआरआई है। अनुमान के अनुसार केयर्न एनर्जी अधिग्रहण करने और स्टरलाईट एनर्जी गु्रप का प्रस्तावित आईपीओ आने के बाद अनिल अग्रवाल की कुल संपत्ति एक लाख 67 हजार करोड रूपए हो जाने का अनुमान है। मुकेश अंबानी की संपत्ति की कुल कीमत इस समय एक लाख 45 हजार 275 करोड रूपए है। देखा जाए तो मुकेश की कंपनी आरआईएल अनिल अग्रवाल के> वेदांता गु्रप से बहुत अमीर है लेकिन दोनों टाटा से पीछे है। टाटा की कुल कीमत तीन लाख 70 हजार करोड रूपए है लेकिन कंपनी के प्रमोटर के रूप में टाटा प्रमुख रतन टाटा की संपत्ति मुकेश या अग्रवाल के आसपास भी नही है। अनिल अग्रवाल का दुनियाभर में धातुओं और खनन का बडा कारोबार है।
भारत समाचार
अनिल अग्रवाल बन सकते है सबसे धनी भारतीय!





















