कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सिर्फ एक जीत से भारत फिर होगा नंबर वन

नई दिल्ली। शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो वह कंगारूओं को पछ़ाडकर रिलायंस मोबाइल आईसीसी वनडे चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के लिए जीत दर्ज करने का यह कारण भी प्रेरणादाई साबित हो सकता है। भारत ने शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया (127अंक) से अंकों का अंतर कम कर लिया है और सीरीज मे 2-1 से बढ़त बनाने के बाद यह अंतर केवल एक रेटिंग अंक का है।
भारतीय टीम सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया मोहाली मैच में जीत दर्ज कर लेता है तो इससे दोनों टीमों के बीच तीन रेटिंग अंक का अंतर हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 121 अंक से तीसरे नंबर पर काबिज है। बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिग में भारतीय कप्तान धोनी शीर्ष पर बरकरार है जबकि उप कप्तान युवराज सिंह खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए और आस्ट्रेलियाई उप कप्तान माइक हसी ने उनकी जगह ले ली है, जिन्होंने मौजूदा सीरीज के तीनों मैचों में तीन अर्धशतकीय पारियां खेली है। हसी और युवराज के बीच सीरीज शुरू होने से पहले 12 अंक का अंतर था। लेकिन हसी के 73,53 और 81 रन के स्कोर से उन्हें 38 रेटिंग अंक दिलाए जिससे वह अब 800 अंक का आंक़डा पार करने से केवल आठ अंक दूर हैं।
गौतम गंभीर भी दो पायदान की छलांग से 14वे नंबर पर पहुंच गए, लेकिन वीरेंद्र सहवाग को दो पायदान का नुकसान हुआ और वे 12वें स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर इस महीने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 20 वर्ष पूरे लेंगे और वह नौंवे नंबर पर बने हुए हैं। गेंदबाजों में न्यूजीलैंड के काइल मिल्स शीर्ष पर हैं। आफ स्पिनर हरभजन सिंह शीर्ष 20 में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं, जो संयुक्त 19वें नंबर पर हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें