खजुराहो, । रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कहा कि अगले पांच वर्षो में उनका समूह मध्य प्रदेश में 75 हजार करो़ड रूपये का निवेश करेगा। इस तरह निवेश की दर प्रति वर्ष 15 हजार करो़ड रूपये होगी। उनका निवेश ऊर्जा, सीमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में होगा। खजुराहो में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आए अंबानी ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश से उनका गहरा रिश्ता है।
कंपनी के 1.20 करो़ड मोबाइल उपभोक्ताओं में से 50 लाख मध्य प्रदेश में रहते हैं। उनकी कंपनी सिंगरौली के सासन और सीधी के चितरंगी में 12 हजार मेगावाट का संयंत्र लगा रही है जो देश का सबसे ब़डा विद्युत संयंत्र होगा। इससे यहां के एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। अंबानी ने उद्योग लगने से पर्यावरण पर प़डने वाले प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि संयंत्र से निकलने वाली फ्लाई एश और लाइम स्टोन का उपयोग कर प्रतिवर्ष 100 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया जाएगा। सरकार की मदद से इसे 300 लाख टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने निवेश का विस्तार और समय पर क्रियान्वयन जरूरी बताते हुए कहा कि इसके साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। उनके समूह ने सामाजिक संरचना पर भी ध्यान केंद्रित किया है। अनिल अंबानी ने कहा कि परिस्थितिकी संरक्षण और वन्य जीव संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश में विश्वस्तरीय शिक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा भोपाल में धीरूभाई अंबानी विश्वविद्यालय और धीरूभाई अंबानी स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन खोला जाएगा।
भारत समाचार
मप्र में 75 हजार करो़ड रूपये लगाएगा अनिल अंबानी समूह





















