कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

किशोर सम्मान यश चोप़डा और लता सम्मान अनुराधा पौडवाल को

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2009-10 के राष्ट्रीय किशोर कुमार एवं लता मंगेशकर सम्मानों की घोषणा कर दी है। इस बार का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान फिल्मकार यश चोप़डा और राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान गायिका अनुराधा पौडवाल को प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया है कि दोनों सम्मानों के लिए गठित चयन समितियों ने सर्वसम्मति से यश चोप़डा और अनुराधा पौडवाल के नाम का चयन किया है।
यश चोप़डा पिछले पांच दशक से श्रेष्ठ फिल्म निर्देशक के तौर पर स्थापित हैं। उनको यह सम्मान 13 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदान करेंगे। शर्मा ने बताया कि गायिका अनुराधा पौडवाल को लता मंगेशकर सम्मान दिसम्बर माह में इंदौर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संगीतकार रवि को वर्ष 2008-09 का लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया जाएगा। इन सम्मानों में दो-दो लाख रूपये की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें