मुंबई/कोलकाता। देश की सबसे ब़डी निजी क्षेत्र की कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि उसने ईस्ट इंडिया होटल्स (ईआईएच) में 14.12 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। ओबेराय समूह के होटल इसी कंपनी द्वारा संचालित किए जाते हैं। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले आरआईएल ने एक बयान में कहा, ""रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ईएचआई लिमिटेड में ओबेराय होटल प्राइवेट लिमिटेड और कुछ अन्य प्रस्तोताओं की 14.12 प्रतिशत की हिस्सेदारी को लगभग 1,021 करो़ड रूपये में खरीद ली है।"" कंपनी ने यह अधिग्रहण अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज इनवेस्टमेंट एंड होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किया है। इस आशय की घोषणा शेयर बाजार के बंद होने के बाद की गई।
भारत समाचार
आरआईएल ने ईस्ट इंडिया होटल्स में खरीदी 14.12 प्रतिशत हिस्सेदारी





















