कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स़डक दुर्घटना में तीरंदाजी कोच की मौत

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में विजयव़ाडा के करीब रविवार त़डके एक स़डक दुर्घटना में भारत के तीरंदाजी कोच सी एच. लेनिन की मौत हो गई जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले दो खिल़ाडी घायल हो गए।
अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज से कोच बने लेनिन, खिल़ाडी रितुल चटर्जी और सी. जिग्नेश हैदराबाद में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर विजयव़ाडा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से दौ़ड रही उनकी स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) स्कार्पियो ल़डख़डाई और स़डक के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।
पुलिस का कहना है कि लेनिन स्कार्पियो चला रहे थे। लेनिन ने ग़ाडी को सामने से आ रही एक अन्य ग़ाडी से टकराने से रोकने का प्रयास किया लेकिन इसी प्रयास में उनकी ग़ाडी डिवाइडर से टकरा गई। 25 वर्षीय लेनिन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि रितुल और जिग्नेश को हल्की चोट आई। दोनों को विजयव़ाडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीरंदाजी संघ के महासचिव परेश नाथ मुखर्जी ने इसे दुखद: घटना करार किया। मुखर्जी ने कहा, ""यह दुखद: घटना है। लेनिन बहुत उम्दा इंसान थे। मैं उनसे कई बार मिल चुका था। मुझे खुशी है कि जिग्नेश और रितुल सुरक्षित हैं।"" राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन और मुख्यमंत्री के. रोसैया ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाç़डयों और उनके कोचों को शनिवार रात को आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें