रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में पुलिस ने पैसे लेकर हत्या को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 15 साल का किशोर भी शामिल है।
रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) अजातशत्रु बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि केबल का कारोबार करने वाले संदीप सिंह की हत्या के लिए तीन लोगों को पैसे दिए गए थे। इन तीनों को हथियारों के साथ गुरूवार रात में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार 22 वर्षीय रवि सारथी और किशोर के खिलाफ बाल अपराध कानून के तहत शिकायत दर्ज की गई है। दोनों रायपुर के रहने वाले हैं और तीसरा व्यक्ति राजेश डोंगरे राजनंदगांव जिले का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ""इस मामले के पीछे मुख्य अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इसके बारे में और कुछ नहीं बताया जा सकता है, क्योंकि इससे हमारी कार्रवाई प्रभावित हो सकती है।"" उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में और लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारत समाचार
रायपुर में पैसे लेकर हत्या करने वाले 3 गिरफ्तार




















