क्वोंगचो। चीन के दक्षिण शहर क्वोंगचो में 16वें एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका है। इस दौरान 45 देशों के खिल़ाडी और अधिकारी नाव से पर्ल नदी को पार करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारी और खिल़ाडी "व्हाइट स्वान बे" से नाव पर सवार होकर परेड में निकले। नाव से 77 मिनट की सवारी के दौरान प्रतिभागियों और अधिकारियों को न केवल द्वीप का खूबसूरत नजारा देखने को मिला बल्कि `ांगचो की संस्कृति और नदी के किनारे अनोखी जीवन श्ौली को समझने का भी मौका मिला। उद्घाटन समारोह में ब़डी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के निदेशक चेन विया ने कहा, ""स्टेडियम को छो़डकर इस शहर में इसके पहले कभी भी इतना ब़डा आयोजन नहीं हुआ है। नाव परेड के दौरान लोगों को खेलों में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों के साथ हिलने-मिलने का मौका मिलेगा।"" पर्ल नदी पर अधिकारियों और खिलाडियों के परेड में प्राकृतिक और शहरी जीवन की झलक मिली। वाद्य यंत्रों की गुंज, शेर नृत्य, क्वांगचो शहर की शिगूयान संस्कृति, स्थानीय शादी में निभाए जाने वाले रीति-रिवाज, चित्रकला के नमूने देखने को मिले। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में नृत्य, खेल, मुक्केबाजी, मार्शल आर्ट, संगीत और आधुनिकता का मेल भी नजर आया।





















