कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अटल जी महान कवि और लेखक है:लता मंगेशकर

नई दिल्ली। गायिका लता मंगेशकर का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान कवि और लेखक है जिन्होंने हिंदी भाषा के प्रसार के लिए बहुत कुछ किया। माइक्रो ब्लागिंग पर टि्वटर पर कहा, मैं अटल जी को महान कवि और लेखक मानती हूं। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रसार के लिए बहुत कुछ किया। वह मेरे पिता समान है। अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले लता ने हिंदी दिवस के अवसर पर कहा, हमारे देश में आज हिंदी दिवस है और आज मुझे वह सब महान लोग याद आ रहे हैं जिनका हिंसा भाषा के प्रसार और उत्क्रांति में एक अतुलनीय योगदान रहा है तथा जिनसे मैं प्रभावित हूं। उन्होंने कहा, इन लोगों में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त, महाकवि हरिवंश राय बच्चान, सुमित्रानंद पंत, दिनकरजी, राष्ट्रकवि प्रीपजी और मेरे बहुत पूज्य पंडित नरेंद्र शर्मा जैसे नाम> शामिल हैं। इन सभी विभूतियों का हिंदी भाषा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन सभी लोगों का मुझ पर भी असीम प्रभाव रहा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें