सिडनी/नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ट ने गुरूवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर नई दिल्ली की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी कर कहा है कि वहां "आतंकवादी हमले की प्रबल" आशंका है। गिलार्ट का यह बयान उस समय आया है जब आस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल संघ (एसीजीए) के प्रमुख पेरी क्रॉसव्हाइट ने खेलों के मद्देनजर दिल्ली में किए गए सुरक्षा इंतजामों को लेकर संतोष जाहिर किया है। केनेबरा में गिलार्ट ने पत्रकारों से कहा कि तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल के मद्देनजर काफी संख्या में आस्ट्रेलियाई दिल्ली की यात्रा पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वहां पर खेलों के आयोजन की तैयारियों तथा सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर चारों तरफ चिंताएं जताई जा रही हैं। उन्होंने कहा, ""सरकार का प्रमुख होने के नाते अपने नागरिकों को बेहतर यात्रा सलाह देना हमारा काम है।"" उन्होंने कहा, ""हमारी यात्रा सलाह में यह स्पष्ट किया गया है कि नई दिल्ली में आतंकवाद का गंभीर खतरा है। वर्ष 2000 से अब तक दिल्ली में कुल 14 ब़डे आतंकवादी हमले हो चुके हैं।"" इससे पहले एसीजीए के प्रमुख पेरी क्रॉसव्हाइट ने गुरूवार को राष्ट्रमंडल खेलों के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि वह खेलों की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं। दिल्ली में मौजूद क्रॉसव्हाइट ने दिल्ली से आस्ट्रेलियाई टीम को लिखे एक पत्र में खिलाडियों को आश्वासन दिया है कि खेल गांव व अन्य आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था अच्छी है। क्रॉसव्हाइट आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली पहुंची राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों की टीम का हिस्सा हैं। समाचार पत्र "सिडनी मॉर्निग हेराल्ड" के मुताबिक क्रॉसव्हाइट का कहना है, ""मैंने और हमारी टीम के सदस्यों ने यह पाया है कि खेल गांव में सुरक्षा के व्यापक और अच्छे प्रबंध किए गए हैं।""
उनका कहना है, ""खेलों के आयोजन स्थलों, हवाईअड्डे और परिवहन मार्गो पर सुरक्षा की एक जैसी स्थिति है।"" उन्होंने कहा, ""खेलों की सुरक्षा के प्रति हमारा रूख अपरिवर्तित है और हमारा विश्वास है कि हमारी टीम के लिए ये सुरक्षा स्थितियां स्वीकृत हैं।"" खेल गांव की स्वच्छता को लेकर क्रॉसव्हाइट ने विश्वास जताया है कि जब उनके खिल़ाडी सोमवार तक वहां पहुंचेंगे तक तक उनके रूकने के स्थान बेहतर बना लिए जाएंगे। इससे पहले सुरक्षा कारणों और खिलाç़डयों के स्वास्थ्य के प्रति चिंताओं के चलते आस्ट्रेलिया ने खुद को खेलों से अलग कर लिया था। खेल आयोजकों को पिछले तीन दिनों से क़डी आलोचनाओं का सामना करना प़ड रहा है। मंगलवार को मुख्य आयोजन स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बाहर बना फुट ओवरब्रिट ढह गया था और फिर इसके बाद बुधवार को वेटलिफ्टिंग हॉल की सीलिंग से कुछ टाइल्स गिर गई थीं।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री चिंतित पर अधिकारी संतुष्ट





















