पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी वर्षा, कपास, अंगूर सहित कई फसलों को नुकसान
Nov 10, 2009 9:29 PM
पुणे। पुणे व पश्चिमी महाराष्ट्र में बुधवार को हुई भारी वर्षा तेज हवाओं के चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया तथा फसलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात तक शहर में 75 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। यहां तेज हवा भी चल रही है। वहीं कृषि निदेशालय के अनुसार कोल्हापुर, सांगली व सतरा जिलों में भारी वर्षा से अंगूर व कपास की फसलों को नुकसान हुआ है। खांदेश सहित उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बेमौसम की बरसात से तूर दाल व ज्वार की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पुणे शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने से यातायात पर काफी बुरा असर प़डा है। पुलिस ने बताया कि बरसात के कारण कमशेत के पास एक गैस टेंकर के उलट जाने से बीती रात पुणे-मुंबई हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि अब यातायात सुचारू हो गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मध्य महाराष्ट्र व तटीय इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।