कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मामले को नई दिशा देगा उच्च न्यायालय का फैसला: अयोध्यावासी

अयोध्या। अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ को फैसला सुनाने की हरी झंडी दिए जाने को अयोध्यावासियों ने एक ब़डी राहत बताते हुए कहा है कि उच्च न्यायालय का आने वाला फैसला इस लंबित मामले को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

अयोध्या के रामकोट वार्ड के सभासद हाजी असद अहमद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ""मेरे विचार से हर कोई इसका स्वागत करेगा क्योंकि यह सालों से लंबित प़डे कानूनी विवाद को किसी निष्कर्ष तक पहुंचाने में मदद करेगा।"" उन्होंने कहा, ""मैं यह नहीं कहता है कि इलाहाबाद उच्चा न्यायालय का आने वाला फैसला एकाएक इस विवाद को समाप्त कर देगा, लेकिन यह निश्चित रूप से इस मुद्दे पर कुछ नए पहलू जो़डेगा। फैसला आने के बाद मामले के पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाने के लिए स्वतंत्र होंगे।"" अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में हिंदी के विभागाध्यक्ष अनिल कुमार कहते हैं कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का दोनों समुदाय के लोग स्वागत करेंगे। इससे सालों से लंबित प़डे अयोध्या विवाद पर असमंजस की स्थिति खत्म होगी। अयोध्या के व्यवसायी इश्तियाक अहमद ने कहा कि देश की जनभावना के अनुरूप ही सर्वोच्चा न्यायालय ने फैसला दिया है। अयोध्या ही नहीं पूरे देश के लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस विवाद का फैसला आए।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें