अगरतला। एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी एवं तस्कर सहित तीन बांग्लादेशियों को पनाह देने के आरोप में त्रिपुरा में शनिवार को एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक कांगे्रस नेता शाह आलम गिरफ्तारी से पहले 36 दिनों से फारार थे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ""पश्चिमी त्रिपुरा स्थित आलम के घर से 10 सितम्बर से अब तक तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी, एक कुख्यात तस्कर और एक युवक शामिल है।"" पुलिस ने आलम के घर से गिरफ्तार किए गए अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी और तस्कर के बारे में जानकारी देने से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार आलम और एक अन्य भारतीय ने बांग्लादेश के कोमिल्ला जिला निवासी 23 वर्षीय युवक याकूब अली को फिरौती के लिए अगवा किया था। पुलिस ने बताया, ""10 सितम्बर को तलाशी के दौरान अली को आलम के घर के एक कमरे में बंधा पाया।""





















