कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा देखेंगे हुमायूं का मकबरा

नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आ रहे बराक ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो 16वीं सदी में निर्मित स्मारक हुमायूं का मकबरा देखेंगे। अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक बी.आर. मणि ने आईएएनएस को बताया, ""मुझे नहीं लगता कि पिछले 20 वर्षो के दौरान किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने हुमायूं का मकबरा देखा है। लेकिन मकबरा देखने के लिए ओबामा का वहां जाना सुरक्षा इंतजामों पर निर्भर करेगा।"" ओबामा के आधिकारिक भाषण-लेखक एवं प्रवक्ता बेन रॉड्स के अनुसार, ""यह मकबरा नई दिल्ली का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है।
"" उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय भारत दौरे के सिलसिले में ओबामा छह नवम्बर को मुम्बई पहुंचेंगे। भारत के बाद वह इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें