लखनऊ। अयोध्या विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक बार फिर आंदोलन तेज करने का ऎलान करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री से मिलकर पूरा अधिग्रहीत परिसर राम जन्मभूमि न्यास को सौंपने की मांग की जाएगी।
राम मंदिर निर्माण के लिए बनी विहिप की सर्वोच्चा संस्था संत उच्चाधिकार समिति की गुरूवार को हुई बैठक केबाद आज आयोजित संत सम्मेलन में कहा गया कि दस हजार स्थानीय संतों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। ज्ञापने का माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए पूरा अधिग्रहीत परिसर (70 एक़ड) राम जन्मभूमि न्यास को सौंपने की मांग की जाएगी।
सम्मेलन में घोषणा की गई कि मंदिर निर्माण के लिए एक बार फिर जनजागरण अभियान तेज किया जाएगा।
इस क्रम में आगामी 19 नवंबर को विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम में विराट संत सम्मेलन और धर्मसभा आयोजित की जाएगी। उसी दिन यज्ञ भी किया जाएगा। जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आयोजित संत सम्मेलन में विहिप अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कांग्रेस पर हिंदुओं को आपसे में ल़डाने का आरोप लगाया।
भारत समाचार
राम मंदिर आंदोलन को फिर गर्म करेगी विहिप





















