कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बेतिस्ता अर्जेटीना फुटबाल टीम के नियमित कोच नियुक्त

ब्यूनस आयर्स। डिएगो मैराडोना के इस्तीफे के बाद अंतरिम जिम्मेदारी संभाल रहे सर्गियो बेतिस्ता को अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नियमित कोच बना दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबित अर्जेटीनी फुटबाल महासंघ (एएफए) ने मंगलवार को बेतिस्ता को नियमित कोच नियुक्त किया। मैराडोना के साथ 1986 में अपनी टीम को विश्व कप जिता चुके 47 वर्षीय बेतिस्ता पर ब्राजील में 2014 में होने वाले अगले विश्व कप के लिए टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।
मैराडोना ने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में आयोजित फीफा विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था। एएफए ने उनके करार का नवीकरण नहीं किया था। इसके बाद टीम के अंतरिम कोच बनाए गए बेतिस्ता ने अर्जेटीना को आयरलैंड और मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन के खिलाफ जीत दिलाई थी लेकिन जापान के हाथौं उनकी टीम को हार का सामना करना प़डा।
कोच नियुक्त होने पर बेतित्सा ने कहा, ""मेरा लक्ष्य अपनी टीम को 2014 विश्व कप में खिताबी जीत दिलाना है। मैं अपने खिलाडियों से संयम बनाए रखते हुए तैयारी पर ध्यान देने की अपील करता हूं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें