चण्डीगढ़। भाखडा एवं ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने गुरूवार को भाखडा बांध से 12,000 क्यूसेक से अधिक पानी छो़डा। इसके चलते सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बीबीएमबी के अधिकारियों ने दावा किया है कि छो़डे गए पानी की वजह से पंजाब के रोप़ड जिले के आनंदपुर साहिब उप मंडल से सटे गांवों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। बीबीएमबी के संयुक्त निदेशक वी. पी. शर्मा ने गुरूवार को बताया, ""भाखडा बांध में फिलहाल 1681.5 फुट पानी है, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 1680 फुट तक की है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण बांध में पानी का बहाव तकरीबन 40,000 क्यूसेक बढ़ गया है।"" उन्होंने बताया, ""निर्धारित जलस्तर को बनाए रखने के लिए बांध से जल निकासी के छोटे गेट को खोल दिया गया है और गुरूवार को सतलुज नदी में 12,000 क्यूसेक पानी छो़डा गया है। हमने बुधवार को करीब 30,000 क्यूसेक पानी छो़डा था। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इसकी वजह से सटे हुए इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।"" सतलुज नदी में पानी छो़डे जाने के कारण निचले इलाकोंमसलन रोप़ड जिले के आनंदपुर साहिब और किरतपुर साहिब में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है रोप़ड जिला प्रशासन ने कहा है कि अधिकारी किसी भी स्थित से निपटने के लिए तैयार हैं। जिले के उपायुक्त ए. एस. मिगलानी ने कहा, ""हम हालात पर क़डी निगरानी रख रहे हैं। वैसे भी अभी स्थिति काबू में है। हम किसी भी तरह के आपात कालीन परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं।""
भारत समाचार
भाखडा बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छो़डा गया





















