सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में बीते चार महीनों में 52 लाख आईफोन सक्रिय हुए हैं। यह एक रिकार्ड संख्या है।
अमेरिका में आईफोन को सक्रिय करने का एकाधिकार एटी एंड टी नाम की दूरसंचार कम्पनी के पास है। कम्पनी ने कहा है कि पिछली तिमाही में उसने 32 लाख आईफोन बेचे थे।
यह वह वक्त था जब एप्पल का मशहूर आईफोन-4 पहली बार बाजार में आया था। एप्पल ने स्मार्टफोन की बिक्री से भारी मुनाफा कमाया है। इसने तीसरी तिमाही में दुनिया भर में कुल 1.41 करो़ड आईफोन बेचे हैं।
भारत समाचार
अमेरिका में पिछली तिमाही में 52 लाख आईफोन सक्रिय हुए





















