कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारती ने एरिक्सन और हुवेई से समझौता किया

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने गुरूवार को कहा कि उसने टेलीकॉम गियर बनाने वाली कम्पनी एरिक्सन और हुवेई को बांग्लादेश में अपनी सेवाओं के विस्तार और संचालन के लिए सहयोगी बनाने का फैसला किया है।
कम्पनी ने इस सौदे की वित्तीय जानकारियों का खुलासा करने से इंकार किया। कम्पनी ने कहा कि एरिक्सन बाग्लादेश में कम्पनी के नेटवर्क के ज्यादातर क्षेत्र में सेवाओं का संचालन करेगी और हुवेई देश के पूर्वी इलाकों में सेवाओं का संचालन करेगी। दोनों कम्पनियों के साथ हुए समझौते में नेटवर्क डिजाइन, योजना निर्माण, क्रियान्वयन, परियोजना प्रबंधन और आधार केंद्र स्थापित करने जैसे काम शामिल हैं। कम्पनी ने कहा कि वह तीसरी पीढ़ी (3-जी) की सेवाएं देने के लिए तैयार है और जल्द ही इन सेवाओं की शुरूआत करेगी। भारती ने बांग्लादेश की वारिद टेलीकॉम में जनवरी 2010 में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें